• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer

Solution Sagar

Learn to Lead

  • Home
  • NCERT Class 10 Hindi
  • NCERT Class 10 Sanskrit
  • NCERT Class 10 Science
  • NCERT Class 10 Maths
  • Class 10 English
  • NCERT Class 10 Social Science
  • NCERT Class 10 Objective
    • Class 9th Objective

Class 10th Science Ch 4 विद्युत धारा के चुम्‍बकीय प्रभाव | Vidyut Dhara Ka Chumbakiy Prabhav Class 10th Objective Question

March 2, 2024 by Raja K Leave a Comment

Bihar Board Class 10th Ch 4. Vidyut Dhara Ka Chumbakiy Prabhav Class 10th Objective Question

Vidyut Dhara Ka Chumbakiy Prabhav Class 10th Objective Question

4. विद्युत धारा के चुम्‍बकीय प्रभाव

1. एक छड़ चुम्‍बक को दो भागों में बांटने पर चुम्‍बकीय ध्रुव पर क्‍या प्रभाव पड़ता है?
(क) चुम्‍बकीय ध्रुव अलग हो जाता है
(ख) चुम्‍बकीय ध्रुव अलग नहीं होते हैं
(ग) चुम्‍बकीय क्षेत्र शुन्‍य हो जाता है
(घ) इनमें से कोई नहीं

उत्तर-(ख) चुम्‍बकीय ध्रुव अलग नहीं होते हैं

2. चुम्‍बकीय क्षेत्र चुम्‍बक के ध्रुवों पर होते हैं-
(क) महत्तम
(ख) निम्‍नतम
(ग) सामान्‍य
(घ) इनमें से कोई नहीं

उत्तर-(क) महत्तम

3. किसी चुम्‍बक के चारों ओर के क्षेत्र में-
(क) आकर्षण बल का प्रभाव है
(ख) केवल प्रतिकर्षण बल का प्रभाव है
(ग) आकर्षण और प्रतिकर्षण बल का प्रभाव है
(घ) इनमें से कोई नहीं

उत्तर-(ग) आकर्षण और प्रतिकर्षण बल का प्रभाव है

4. यदि एक लम्‍बी चुम्‍बक को तीन भागों में काट दिया जाए तो उसमें ध्रुवों की कूल संख्‍या हो जाएगी
(क) 2
(ख) 3
(ग) 4
(घ) 6

उत्तर-(घ) 6

5. मधुमक्खियों के उदर में किस प्रकार के क्रिस्‍टल पाए जाते हैं?
(क) मैग्‍नेटाइट
(ख) कैल्सियम कार्बोनेट
(ग) खरिया
(घ) इनमें से कोई नहीं

उत्तर-(क) मैग्‍नेटाइट

6. किसी चुम्‍बक के चारों ओर का क्षेत्र जिसमें आकर्षण और प्रतिकर्षण बलों के प्रभाव का अनुभव किया जा सकता है, वह कहलाता है-
(क) विद्युतीय क्षेत्र
(ख) चुम्‍बकीय बल
(ग) चुम्‍बकीय क्षेत्र
(घ) इनमें से कोई नहीं

उत्तर-(ग) चुम्‍बकीय क्षेत्र

7. विद्युत और चुम्‍बकत्‍व के परस्‍पर संबंध को सबसे पहले किस वैज्ञानिक ने प्रमाणित किया थाᣛ?
(क) एच० सी० ओर्स्‍टेड
(ख) फैराडे
(ग) फ्लेमिंग
(घ) एम्‍पियर

उत्तर-(क) एच० सी० ओर्स्‍टेड

8. चुम्‍बकीय क्षेत्र रेखाओं की निकटता बतलाता है-
(क) क्षेत्र के प्रबलता का मान
(ख) मान और दिशा
(ग) क्षेत्र की दिशा
(घ) इनमें से कोई नहीं

उत्तर-(क) क्षेत्र के प्रबलता का मान

9. चुम्‍बकीय क्षेत्र की तीव्रता का मात्रक है-
(क) ओर्स्‍टेड
(ख) टेसला
(ग)(क) और(ख) दोनों
(घ) इनमें से कोई नहीं

उत्तर-(ख) टेसला

10. चुम्‍बक के सजातीय ध्रुवों के बीच होता है-
(क) आकर्षण
(ख) प्रतिकर्षण, आकर्षण दोनों
(ग) प्रतिकर्षण
(घ) इनमें से कोई नहीं

उत्तर-(ग) प्रतिकर्षण

Vidyut Dhara Ka Chumbakiy Prabhav Class 10th Objective Question

11. चुम्‍बक के विजातीय ध्रुवों के बीच होता है-
(क) आकर्षण
(ख) प्रतिकर्षण
(ग)(क) और(ख) दोनों
(घ) इनमें से कोई नहीं

उत्तर-(क) आकर्षण

12. स्‍तंत्रतापूर्वक हवा में लटकी क्षैतिज चुम्‍बक हमेशा रहती है-
(क) पूरब-पश्चिम दिशा में
(ख) किसी भी दिशा में
(ग) उत्तर-दक्षिण दिशा में
(घ) इनमें से कोई नहीं

उत्तर-(ग) उत्तर-दक्षिण दिशा में

13. स्‍तंत्रतापूर्वक चुम्‍बक को लटकाने पर हमेशा इसका उत्तरी ध्रुव उत्तर दिशा में ही रहता है अत: पृथ्‍वी चुम्‍बक का उत्तरी ध्रुव किस ओर होगा?
(क) भौगोलिक दक्षिण दिशा में
(ख) भौगोलिक पूरब दिशा में
(ग) भौगोलिक पश्चिम दिशा में
(घ) इनमें से कोई नहीं

उत्तर-(क) भौगोलिक दक्षिण दिशा में

14. चुम्‍ब‍क के दो ध्रुव के बीच की दूरी को चुम्‍बक की कही जाती है-
(क) चुम्‍बक की लम्‍बाई
(ख) चुम्‍बक की सार्थक लम्‍बाई
(ग) चुम्‍बक की आभा‍सी लम्‍बाई
(घ) इनमें से कोई नहीं

उत्तर-(ख) चुम्‍बक की सार्थक लम्‍बाई

15. चुम्‍बकीय क्षेत्र इस प्रकार की राशि है जिसका-
(क) परिमाण होते हैं
(ख) दिशा होते हैं
(ग)(क) और(ख) दोनों
(घ) इनमें से कोई नहीं

उत्तर-(ग)(क) और(ख) दोनों

16. किसी चुम्‍बकीय क्षेत्र की दिशा वह मानी जाती है जिसके अनुदिशा दिक्सूची का कौन-सा ध्रुव उस क्षेत्र के अंदर गमन करता है?
(क) उत्तर ध्रुव
(ख) दक्षिण ध्रुव
(ग)(क) एवं(ख) दोनों
(घ) इनमें से कोई नहीं

उत्तर-(क) उत्तर ध्रुव

17. चुम्‍बक के भीतर चुम्‍बकीय क्षेत्र रेखाओं की दिशा होती है-
(क) उत्तर ध्रुव से दक्षिण ध्रुव की ओर
(ख) दक्षिण ध्रुव से उत्तर ध्रुव की ओर
(ग)(क) एवं(ख) दोनों
(घ) इनमें से कोई नहीं

उत्तर-(ख) दक्षिण ध्रुव से उत्तर ध्रुव की ओर

18. चुम्‍बकीय क्षेत्र रेखाएँ चुम्‍बक के बाहर किस दिशा में होती है?
(क) उत्तर ध्रुव से दक्षिण ध्रुव की ओर
(ख) दक्षिण ध्रुव से उत्तर ध्रुव की ओर
(ग)(क) एवं(ख) दोनों
(घ) इनमें से कोई नहीं

उत्तर-(क) उत्तर ध्रुव से दक्षिण ध्रुव की ओर

19. चुंबकीय बल रेखाएँ खींची जा सकती हैं-
(क) लोहे के बुरादे द्वारा
(ख) दिक् सूचक द्वारा
(ग)(क) एवं(ख) दोनों द्वारा
(घ) इनमें से कोई नहीं

उत्तर-(ग)(क) एवं(ख) दोनों द्वारा

20. जहाँ पर चुम्‍बकीय क्षेत्र रेखाएँ अपेक्षाकृत अधिक निकट होती हैं वहाँ चुम्‍बकीय क्षेत्र होता है-
(क) अधिक प्रबल
(ख) दुर्बल
(ग) सामान्‍य प्रबल
(घ) इनमें से कोई नहीं

उत्तर-(क) अधिक प्रबल

Vidyut Dhara Ka Chumbakiy Prabhav Class 10th Objective Question

21. दो क्षेत्रीय रेखाएँ एक दूसरे को-
(क) परिच्‍छेद करती हैं
(ख) परिच्‍छेद नहीं करती हैं
(ग) कभी परिच्‍छेद करती हैं और कभी नहीं
(घ) इनमें से कोई नहीं

उत्तर-(ख) परिच्‍छेद नहीं करती हैं

22. अगर दो क्षेत्रीय रेखाएँ आपस में परिच्‍छेद करें तो परिच्‍छेद बिंदु पर दिक्सूचक की सूई-
(क) किसी भी दिशा की ओर संकेत करेगी
(ख) दो दिशाओं की ओर संकेत करेगी
(ग) किसी भी दिशा में संकेत नहीं करेगी
(घ) इनमें से कोई नहीं

उत्तर-(ख) दो दिशाओं की ओर संकेत करेगी

23. चुंबकीय क्षेत्र रेखाएँ-
(क) एक-दूसरे को परस्‍पर प्रतिच्‍छेद करती हैं
(ख) एस-दूसरे के समांतर होती हैं
(ग) एक-दूसरे को प्रतिच्‍छेद नहीं करती हैं
(घ) बल रेखा के नल(null) बिंदू पर दिक् सूचक उर्ध्‍वाधर रहती हैं

उत्तर-(ग) एक-दूसरे को प्रतिच्‍छेद नहीं करती हैं

24. चुम्‍बकीय बल रेखा की प्रकृति होती है।
(क) काल्‍पनिक
(ख) वास्‍तविक
(ग) वास्‍तविक एवं काल्‍पनिक दोनों
(घ) इनमें से कोई नहीं

उत्तर-(क) काल्‍पनिक

25. एक विद्युत धारावाही तार के समीप एक दिक् सूई रखा जाता है तो यह सूई –
(क) विक्षेपित होगा
(ख) यह विक्षेपित नहीं होगा
(ग) धारावाही तार विक्षेपित होगा
(घ) धारावाही तार विक्षेपित नहीं होगा

उत्तर-(क) विक्षेपित होगा

26. विद्युत धारा के प्रवाह दक्षिण से उत्तर दिशा में हो तो दिक् सूचक का विक्षेपण –
(क) पूरब की ओर
(ख) पश्चिम की ओर
(ग) उत्तर की ओर
(घ) दक्षिण की ओर

उत्तर-(ख) पश्चिम की ओर

27. विद्युत धारा की दिशा में परिवर्तन होने पर चुंबकीय क्षेत्र की दिशा-
(क) बदल जाती है
(ख) कोई परिवर्तन नहीं होता है
(ग) चालक तार जिसमें धारा बहती है दिक्-सूचक पर कोई प्रभाव न‍हीं डालती है
(घ) दिक्-सूचक चुंबकीय क्षेत्र से स्‍वतंत्र रहता है।

उत्तर-(क) बदल जाती है

28. किसी वोल्‍टमीटर के स्‍केल पर 0V और 1V के बीच 20 विभाजन चिन्‍ह हैं, तो उस वोल्‍टमीटर का अल्‍प मापांक( Least count) है-
(क) 0.5V
(ख) 0.05V
(ग) 0.005V
(घ) 0.0005V

उत्तर-(ख) 0.05V

29. किसी चालक तार से विद्युत धारा प्रवाहित करने पर तार के उपर तथा नीचे चुम्‍बकीय क्षेत्र पैदा होते हैं-
(क) समान प्रकार के
(ख) विपरीत प्रकार के
(ग) किसी भी प्रकार के नहीं
(घ) इनमें से कोई नहीं

उत्तर-(ख) विपरीत प्रकार के

30. फ्लेमिंग के दाएँ हस्‍त नियम में अंगूठा किस दिशा की ओर संकेत करता है?
(क) चालक की गति की दिशा
(ख) धारा की दिशा
(ग) चुंबकीय क्षेत्र की दिशा
(घ) इनमें से कोई नहीं

उत्तर-(क) चालक की गति की दिशा

Vidyut Dhara Ka Chumbakiy Prabhav Class 10th Objective Question

31. चालक तार के नीचे चुम्‍बकीय सूई स्थित हो और विद्युत धारा उत्तर से दक्षिण की ओर प्रवाहित हो तो चुम्‍बकीय सूई का उत्तरी ध्रुव किधर विक्षेपित होगा?
(क) पश्चिम की ओर
(ख) पूरब की ओर
(ग) दक्षिण की ओर
(घ) इनमें से कोई नहीं

उत्तर-(ख) पूरब की ओर

32. ऑरस्‍टेड के प्रयोग में चालक तार के नीचे चुम्‍बकीय सूई रख दिया जाए और तार में विद्युत धारा दक्षिण से उत्तर की ओर प्रवाहित हो तो सूई का उत्तरी ध्रुव किधर विक्षेपित होगाᣛ?
(क) दक्षिण की ओर
(ख) पूरब की ओर
(ग) पश्चिम की ओर
(घ) इनमें से कोई नहीं

उत्तर-(ग) पश्चिम की ओर

33. अगर धारावाही सीधे तार से विद्युत धारा उत्तर से दक्षिण की ओर प्रवाहित हो और सूई चुम्‍बक तार के उपर रखी हो तो चुम्‍बकीय सूई का उत्तर ध्रुव किधर विक्षेपित होगा?
(क) पश्चिम की ओर
(ख) पूरब की ओर
(ग) दक्षिण की ओर
(घ) इनमें से कोई नहीं

उत्तर-(क) पश्चिम की ओर

34. अगर सूई चुम्‍बक धारावाही तार के उपर हो और विद्युत धारा दक्षिण से उत्तर की ओर प्रवाहित हो तो सूई चुम्‍बक का उत्तरी ध्रुव किधर विक्षेपित होगा?
(क) दक्षिण की ओर
(ख) पूरब की ओर
(ग) पश्चिम की ओर
(घ) इनमें से कोई नहीं

उत्तर-(ख) पूरब की ओर

35. दक्षिण हस्‍त अंगूष्‍ठ नियम से अंगूठा किस दिशा को इंगित करता है?
(क) धारा की दिशा को
(ख) चुम्‍बकीय क्षेत्र की दिशा को
(ग)(क) एवं(ख) दोनों
(घ) इनमें से कोई नहीं

उत्तर-(क) धारा की दिशा को

36. किसी तल पर लम्‍बवत् विद्युत धारा प्रवाहित हो तो चुम्‍बकीय क्षेत्र क्‍या निरूपित करेगा?
(क) सकेंद्रीय वृत्त रेखाओं को
(ख) रैखिक क्षेत्र रेखाओं को
(ग)(क) एवं(ख) दोनों
(घ) कोई नहीं

उत्तर-(क) सकेंद्रीय वृत्त रेखाओं को

37. अगर लम्‍बवत् धारा उपर से नीचे बहती है तो क्षेत्र रेखाओं की दिशा क्‍या होगा?
(क) घड़ी की सूई के घूमने की विपरीत दिशा में होगी
(ख) घड़ी की सूई के घूमने की दिशा में होगी
(ग) किसी भी दिशा में होगी
(घ) इनमें से कोई नहीं

उत्तर-(क) घड़ी की सूई के घूमने की विपरीत दिशा में होगी

38. अगर लम्‍बवत् विद्युत धारा नीचे से उपर की ओर प्रवाहित हो तो क्षेत्र की दिशा क्‍या होगी?
(क) घड़ी की सूई के घूमने की विपरीत दिशा में होगी
(ख) घड़ी की सूई के घूमने की दिशा में होगी
(ग)(क) और(ख) दोनों
(घ) इनमें से कोई नहीं

उत्तर-(ख) घड़ी की सूई के घूमने की दिशा में होगी

39. किसी दिए गए बिन्‍दु पर उत्‍पन्‍न क्षेत्र का परिमाण तार में प्रवाहित धारा के साथ क्‍या संबंध होगा?
(क) व्‍युत्‍क्रमानुपाती का
(ख) अनुक्रमानुपातीका
(ग) कोई संबंध नहीं
(घ) इनमें से कोई नहीं

उत्तर-(ख) अनुक्रमानुपातीका

40. किसी नियत धारा द्वारा तार से दूरी बढ़ने पर चुम्‍बकीय क्षेत्र का मान-
(क) घटता है
(ख) बढ़ता है
(ग)(क) और(ख) दोनों
(घ) इनमें से कोई नहीं

उत्तर-(क) घटता है

Vidyut Dhara Ka Chumbakiy Prabhav Class 10th Objective Question

41. धारावा‍ही परिनालिक के सिरे पर विद्युत धारा घड़ी के सूई के घूमने की विप‍रीत दिशा में बहती हुई मालूम पड़े तो परिनालिका की इस सिरे पर कौन-सा ध्रुव होगा?
(क) दक्षिण ध्रुव
(ख) उत्तर ध्रुव
(ग) कोई ध्रुव नहीं
(घ) इनमें से कोई नहीं

उत्तर-(ख) उत्तर ध्रुव

42. अगर विद्युत धारा पूरब से पश्चिम की ओर प्रवाहित हो रही है तो पूर्वी सिरे से अवलोकन करने पर चूम्‍बकीय क्षेत्र की दिशा तार के लत्‍बवत्-
(क) वामवर्त होगी
(ख) दक्षिणावर्त होगी
(ग) कोई निश्चित नहीं है
(घ) इनमें से कोई नहीं

उत्तर-(ख) दक्षिणावर्त होगी

43. अगर विद्युत धारा पूरब से पश्चिम की ओर प्रवाहित हो रही है पश्चिम सिरे से अवलोकन करने पर चम्‍बकीय क्षेत्र की दिशा-
(क) वामवर्त होगी
(ख) दक्षिणावर्त होगी
(ग)(क) एवं(ख) दोनों
(घ) इनमें से कोई नहीं

उत्तर-(क) वामवर्त होगी

44. किसी पाश में वि़द्युत धारा प्रवाहित करने पर पाश के अंदर सभी चुंबकीय क्षेत्र रेखाएँ-
(क) विपरीत दिशा में होती हैं
(ख) किसी भी दिशा में होती हैं
(ग) एक ही दिशा में होती हैं
(घ) इनमें से कोई नहीं

उत्तर-(ग) एक ही दिशा में होती हैं

45. विद्युत धारावाही तार के प्रत्‍येक बिंदु से उत्‍पन्‍न चुंबकीय क्षेत्र रेखाएँ पाश के दो बिंदुओं पर जो आमने-सामने हैं-
(क) वर्गाकार प्रतीत होती हैं
(ख) वृत्ताकार प्रतीत होती हैं
(ग) सरल रेखा के रूप में प्र‍तीत होती हैं
(घ) समांतर रेखा के रूप में प्रतीत होती हैं

उत्तर-(ख) वृत्ताकार प्रतीत होती हैं

Vidyut Dhara Ka Chumbakiy Prabhav Class 10th Objective Question

46. विद्युत धारावाही तार के प्रत्‍येक बिंदु से उत्‍पन्‍न चुंबकीय क्षेत्र रेखाएँ पाश(लूप) के केंन्‍द्र पर-
(क) सरल रेखा के रूप में प्रतीत होती हैं
(ख) वक्र रेखा जैसी प्रतीत होती हैं
(ग) बड़े वृत के चाप जैसी प्र‍तीत होती हैं
(घ) लम्‍बवत् प्रतीत होती हैं

उत्तर-(क) सरल रेखा के रूप में प्रतीत होती हैं

47. जब विद्युत धारा किसी चालक से प्र‍वाहित हो रही है तो दिक् सूचक का उत्तर ध्रुव-
(क) पूरब की ओर विक्षेपित होगा
(ख) पश्चिम की ओर विक्षेपित होगा
(ग) दक्षिण की ओर विक्षेपित होगा
(घ) किसी भी दिशा में विक्षेपित होगा

उत्तर-(क) पूरब की ओर विक्षेपित होगा

48. किसी विद्युत धारावाही सीधी लम्‍बी परिनालिका के भीतर चुंबकीय क्षेत्र-
(क) शून्‍य होता है
(ख) इसके सिरे की ओर जाने पर घटता है
(ग) इनके सिरे की ओर जाने पर बढ़ता है
(घ) सभी बिंदुओं पर समान होता है

उत्तर-(घ) सभी बिंदुओं पर समान होता है

49. विद्युत धारावाही तार के दो विपरीत छोर पर चुंबकीय बल रेखाओं की दिशाएँ-
(क) घड़ी की सूई की दिशा में हैं
(ख) घड़ी की सूई की दिशा के विपरीत दिशा में हैं
(ग) एक सिरे पर चुंबकीय बल रेखाओं की दिशा क्‍लॉक वाइज हैं
(घ) अनिश्चित है।

उत्तर-(ग) एक सिरे पर चुंबकीय बल रेखाओं की दिशा क्‍लॉक वाइज हैं

50. एक सीधे धारावाही के पास दायें-बायें या बिंदु A और B है। दिक्सूची को A और B के पास ले जाने पर दिक्सूची की सूई में
(क) कोई विक्षेप नहीं होगा
(ख) दोनों बिंदुओं पर एक ही दिशा में विक्षेप होगा
(ग) दोनों बिंदुओं पर विपरीत दिशा में विक्षेप होगा
(घ) दोनों जगहों पर विक्षेप का अंतर 90° होगा

उत्तर-(ग) दोनों बिंदुओं पर विपरीत दिशा में विक्षेप होगा

51. किसी चुंबकीय क्षेत्र में धारावाही तार रखने पर इस पर
(क) बल लगता है
(ख) बल नहीं लगता है
(ग) क्षेत्र की दिशा के लंबवत् धारा रहने पर बल सहत्तम लगता है
(घ) इनमें से कोई नहीं

उत्तर-(ग) क्षेत्र की दिशा के लंबवत् धारा रहने पर बल सहत्तम लगता है

52. एक सीधे धारावाही तार में धारा पूरब की ओर है। इसके उपर के बिंदु पर चुंबकीय क्षेत्र की दिशा होती
(क) पूरब की ओर
(ख) पश्चिम की ओर
(ग) उत्तर की ओर
(घ) दक्षिण की ओर

उत्तर-(घ) दक्षिण की ओर

53. लम्‍बी धारावाही परिनालिका के मध्‍य में चुंबकीय क्षेत्र रेखाएँ
(क) वृत्ताकार होती हैं
(ख) परिनालिका के अक्ष के समानान्‍तर होती हैं और अनके बीच की दूरी समान होती हैं
(ग) परिनालिका के अक्ष के समानान्‍तर होती हैं परन्‍तु अक्ष पर ये रेखाएँ अधिक सटी रहती हैं
(घ) अक्ष के लम्‍बवत् होती हैं

उत्तर-(ख) परिनालिका के अक्ष के समानान्‍तर होती हैं और अनके बीच की दूरी समान होती हैं

54. किसी वृत्ताकार कुंडली में फेरों की संख्‍या बढ़ा दी जाए और विद्युत धारा प्रवाहित की जाए तो उत्‍पन्‍न चुंबकीय क्षेत्र का परिमाण-
(क) एक फेरे की अपेक्षा कम होगा
(ख) बढ़ जायेगा
(ग) पूर्ववत् रहेगा
(घ) विपरीत दिशा में होगा

उत्तर-(ख) बढ़ जायेगा

55. किसी धारावाही कुण्‍डली के गर्भ में चुम्‍बकीय पदार्थ को रखने पर किस प्रकार का क्षेत्र उत्‍पन्‍न किया जाता है?
(क) दुर्बल चुम्‍बकीय क्षेत्र
(ख) सामान्‍य चुम्‍बकीय क्षेत्र
(ग) प्रबल चुम्‍बकीय क्षेत्र
(घ) इनमें से कोई नहीं

उत्तर-(ग) प्रबल चुम्‍बकीय क्षेत्र

56. किसी परिनालिका के भीतर सभी बिन्‍दुओं पर चुंबकीय क्षेत्र-
(क) समान होता है
(ख) असमान होता है
(ग) कोई निश्चित नहीं है
(घ) सभी कथन सत्‍य है

उत्तर-(क) समान होता है

57. फ्लेमिंग के दायीं हथेली के नियम से पता किया जा सकता है
(क) धारावाही तार पर चुंबकीय क्षेत्र से लगने वाले बल की दिशा
(ख) प्रेरित धारा की दिशा
(ग) सीधे धारावाही तार से पैदा चुंबकीय क्षेत्र की दिशा
(घ) कोई नहीं

उत्तर-(ख) प्रेरित धारा की दिशा

58. फ्लेमिंग के वाम हस्‍त नियम में अंगूठा किस‍की दिशा को संकेत करता है?
(क) धारा का
(ख) चुम्‍बकीय क्षेत्र का
(ग) बल का
(घ) इनमें से कोई नहीं

उत्तर-(ग) बल का

59. जब विद्युत धारा की दिशा चुंबकीय क्षेत्र की दिशा के लंबवत् होता है तो आरोपित बल का परिमाण-
(क) निम्‍नतम होता है
(ख) अधिकतम होता है
(ग) शून्‍य होता है
(घ) सभी कथन सत्‍य है

उत्तर-(ख) अधिकतम होता है

60. चुंबकीय क्षेत्र में एक धारावाहक छड़ पर लगने वाला बल किसके लम्‍बवत् होता है?
(क) छड़ की लंबाई के
(ख) चुंबकीय क्षेत्र के
(ग)(क) एवं(ख) दोनों
(घ) इनमें से कोई नहीं

उत्तर-(ख) चुंबकीय क्षेत्र के

Vidyut Dhara Ka Chumbakiy Prabhav Class 10th Objective Question

61. शारीर के अंदर विद्यमान चुम्‍बकीय क्षेत्र के आधार पर प्राप्‍त किए जाते हैं-
(क) विभिन्‍न अंगों के प्रतिबिम्‍ब
(ख) विभिन्‍न अंगों के रोग
(ग) हृदय की गति
(घ) इनमें से कोई नहीं

उत्तर-(क) विभिन्‍न अंगों के प्रतिबिम्‍ब

62. हमारे शरीर के तंत्रिका कोशिकाओं में बहने वाली अत्‍यन्‍त दुर्बल आयन धाराएँ उत्‍पन्‍न करती हैं-
(क) विद्युतीय क्षेत्र
(ख) चुम्‍बकीय क्षेत्र
(ग)(क) एवं(ख) दोनों
(घ) इनमें से कोई नहीं

उत्तर-(ख) चुम्‍बकीय क्षेत्र

63. मानव के वे दो महत्त्‍वपूर्ण भाग कौन हैं जिसमें चुंबकीय क्षेत्र का उत्‍पन्‍न होना अनिवार्य है?
(क) हृदय तथा मस्तिष्‍क
(ख) हाथ और पैर
(ग) मांसपेशियाँ तथा हड्डियाँ
(घ) नेत्र तथा दृक् तंत्रिका

उत्तर-(क) हृदय तथा मस्तिष्‍क

64. मानव शरीर में उत्‍पन्‍न चुंबकीय क्षेत्र पृथ्‍वी के चुंबकीय क्षेत्र के-
(क) एक लाखवें भाग के बराबर है
(ख) एक अरबवें भाग के बराबर है
(ग) एक करोड़वे भाग के बराबर है
(घ) 10 लाखवें भाग के बराबर है

उत्तर-(ख) एक अरबवें भाग के बराबर है

65. जब पश्चिम की ओर प्रक्षेपित कोई धनावेशित कण(अल्‍फा-कण) किसी चुंबकीय क्षेत्र द्वारा उत्तर की ओर विक्षेपित हो जाता है तो चुंबकीय क्षेत्र की दिशा होगी
(क) दक्षिण की ओर
(ख) पूर्व की ओर
(ग) अधोमुखी
(घ) उपरिमुखी

उत्तर-(घ) उपरिमुखी

66. विद्युत धारा के चुंबकीय प्रभाव की खोज किसने किया था?
(क) फैराडे
(ख) ओर्स्‍टेड
(ग) एम्‍पियर
(घ) बोर

उत्तर-(ख) ओर्स्‍टेड

67.विभक्‍त वलय का उपयोग किस उपकरण में किया जाता है?
(क) विद्युत मोटर
(ख) विद्युत जनित्र
(ग) अमीटर
(घ) गैल्‍वेनोमीटर

उत्तर-(क) विद्युत मोटर

68. AC मोटर की कुंडली के दोनों सिरों पर होते हैं-
(क) अर्द्धवलय
(ख) पूर्णवलय
(ग) कोई भी
(घ) आयताकार रचना

उत्तर-(ख) पूर्णवलय

69. DC मोटर की कुंडली के दोनों सिरों पर होते हैं-
(क) अर्द्धवलय
(ख) पूर्णवलय
(ग) कोई भी
(घ) आयताकार रचना

उत्तर-(क) अर्द्धवलय

70. व्‍यावसायिक मोटरों में किस प्रकार के चुंबक का उपयोग होता है?
(क) स्‍थायी चुम्‍बक
(ख) विद्युत चुम्‍बक
(ग) सामान्‍य छड़ चुम्‍बक
(घ) नाल चुम्‍बक

उत्तर-(ख) विद्युत चुम्‍बक

71. वह उपकरण जो विद्युत उर्जा को यांत्रिक उर्जा में बदलता है, होता है
(क) जेनरेटर
(ख) विद्युत मोटर
(ग) जेनरेटर और विद्युत मोटर दोनों
(घ) इनमें से कोई नहीं

उत्तर-(ख) विद्युत मोटर

72. फैराडे ने बहुत से क्रांतिकारी खोज की जिनमें-
(क) विद्युत चुम्‍बकीय प्रेरण
(ख) विद्युत अपघटन के नियम
(ग)(क) एवं(ख) दोनों
(घ) इनमें से कोई नहीं

उत्तर-(ग)(क) एवं(ख) दोनों

73. किसी चालक तार को चुम्‍बकीय क्षेत्र में चलाने पर उसके सिरों के बीच विभवान्‍तर पैदा होने की घटना कहलाती हैं-
(क) चुंबकीय प्रेरण
(ख) विद्युतीय प्रेरण
(ग) विद्युत चुंबकीय प्रेरण
(घ) इनमें से कोई नहीं

उत्तर-(ग) विद्युत चुंबकीय प्रेरण

74. विद्युत चुंबकीय प्रेरण की खोज किसने की थी?
(क) फैराडे ने
(ख) मैक्‍सवेल ने
(ग) एम्पियर ने
(घ) फ्लेमिंग ने

उत्तर-(क) फैराडे ने

75. विद्युत धारा उत्‍पन्‍न करने की युक्ति को कहते हैं-
(क) जनित्र
(ख) गैल्‍वेनोमीटर
(ग) एमीटर
(घ) मोटर

उत्तर-(क) जनित्र

76. ताँबे की तार की एक आयताकार कुंडली किसी चुंबकीय क्षेत्र में घूर्णी गति कर रही है। इस कुंडली में प्रेरित विद्युत धारा की दिशा में कितने परिभ्रमण परिवर्तन होता है?
(क) दो
(ख) एक
(ग) आधे
(घ) एक-चौथाई

उत्तर-(ग) आधे

77. निम्‍न में कौन-सी युक्ति है जिसमें विद्युत धारावाही चालक तथा चुंबकीय क्षेत्रों का उपयोग होता है-
(क) माइक्रोफोन
(ख) ध्‍वनि विस्‍तारक यंत्र
(ग) विद्युत जनित्र
(घ) सभी का

उत्तर-(ग) विद्युत जनित्र

78. प्रत्‍यावर्ती धारा की आवृत्ति कितनी है?
(क) 100 Hz
(ख) 40 Hz
(ग) 50 Hz
(घ) 60 Hz

उत्तर-(ग) 50 Hz

79. आजकल उत्‍पादित प्रत्‍यावर्ती विद्युत धारा कितने समय बाद अपनी दिशा उत्‍क्रमित करती है?
(क) 1/100 s के पश्‍चात्
(ख) 1/50 s के पश्‍चात्
(ग) 1/10 s के पश्‍चात्
(घ) 1/1000 s के पश्‍चात्

उत्तर-(क) 1/100 s के पश्‍चात्

80. विद्युत जनित्र में यांत्रिक उर्जा को किस उर्जा में परिवर्तित किया जाता है?
(क) प्रकाश उर्जा
(ख) स्थितिज उर्जा
(ग) विद्युत उर्जा
(घ) गतिज उर्जा

उत्तर-(ग) विद्युत उर्जा

Vidyut Dhara Ka Chumbakiy Prabhav Class 10th Objective Question

81. अतिभारण के समय विद्युत परिपथ में विद्युत धारा का मान-
(क) बहुत कम हो जाता है
(ख) परिवर्तन नहीं होता है
(ग) बहुत अधिक बढ़ जाता है
(घ) इनमें से कोई नहीं

उत्तर-(ग) बहुत अधिक बढ़ जाता है

82. विद्युत जनित्र गतिमान चुम्‍बकों के किस प्रभाव पर आधारित है?
(क) विद्यु‍तीय
(ख) चुंबकीय
(ग)(क) और(ख) दोनों
(घ) इनमें से कोई नहीं

उत्तर-(क) विद्यु‍तीय

83. जब कुंडली की गति की दिशा चुंबकीय क्षेत्र की दिशा की लम्‍बवत् होती है तब कुंडली में उत्‍पन्‍न प्रेरित विद्युत धारा-
(क) अधिकतम होती है
(ख) न्‍यूनतम होती है
(ग) सामान्‍य होती है
(घ) शून्‍य होती है

उत्तर-(क) अधिकतम होती है

84. घरों में विद्युत से दुर्घटना किसके कारण होती है?
(क) फ्यूज तार
(ख) शॉर्ट सर्किट
(ग) उच्‍च धारा प्रवाह
(घ) इनमें से कोई नहीं

उत्तर-(ख) शॉर्ट सर्किट

85. विद्युत फ्यूज विद्युत धारा के किस प्रभाव पर कार्य करता है?
(क) उष्‍मीय
(ख) चुम्‍बकीय
(ग) रासायनिक
(घ) इनमें से कोई नहीं

उत्तर-(क) उष्‍मीय

86. इनमें से कौन एक दूसरे से अलग है?
(क) जूल
(ख) किलोवाट-घंटा
(ग) अर्ग
(घ) वाट

उत्तर-(ग) अर्ग

87. विद्युत-उर्जा का व्‍यापारिक मात्रक क्‍या है?
(क) वाट
(ख) वाट/घंटा
(ग) यूनिट
(घ) इनमें से कोई नहीं

उत्तर-(ग) यूनिट

88. घरेलू विद्युत परिपथ में फ्यूज लगाया जाता है-
(क) विद्युन्‍मय तार में
(ख) उदासीन तार में
(ग) किसी में भी
(घ) किसी में नहीं

उत्तर-(क) विद्युन्‍मय तार में

89. घरेलू वायरिंग में तीन तार होते हैं- विद्युन्‍मय, उदासीन और भूसंपर्कित(अर्थिग या अर्थ) । इन तारों के रंग होते हैं क्रमश:
(क) हरा, काला, लाल
(ख) लाल, हरा, काला
(ग) लाल, काला, हरा
(घ) काला, लाल, हरा

उत्तर-(ग) लाल, काला, हरा

90. विद्युत स्‍टोव, गीजर अथवा निभज्‍जन तापक आदि साधित्रों के लिए कितने एम्‍पियर का फ्यूज लगाया जाता है?
(क) 5 A
(ख) 15 A
(ग) 20 A
(घ) 25 A

उत्तर-(ख) 15 A

91. आप के पास एक चालक तार की कुंडली है। आप कुंडली में धारा पैदा नहीं कर सकते हैं
(क) स्थिर कुंडली की तरफ चुंबक चलाकर
(ख) स्थिर चुंबक की तरफ कुंडली को चलाकर
(ग) दोनों को चलाकर
(घ) दोनों को स्थिर रखकर

उत्तर-(घ) दोनों को स्थिर रखकर

92. किसी चालक तार को चुंबकीय क्षेत्र में चलाने पर इसके सिरों के बीच विभावांतर पैदा होने की घटना कहलाती है
(क) चुंबकीय प्रेरण
(ख) विद्युतीय प्रेरण
(ग) विद्युत चुंबकीय
(घ) इनमें से कोई नहीं

उत्तर-(ग) विद्युत चुंबकीय

93. हमारे घरों में जो विद्युत आपूर्ति की जाती है वह
(क) 220V पर दिष्‍ट धारा होती है
(ख) 12V पर दिष्‍ट धारा होती है
(ग) 220V पर प्रत्‍यावर्ती धारा होती है
(घ) 12V पर प्रत्‍यावर्ती धारा होती है

उत्तर-(ग) 220V पर प्रत्‍यावर्ती धारा होती है

94. स्विच लगाये जाते हैं
(क) ठंडं तार में
(ख) गर्म तार में भू-योजित तार में
(ग) भू-योजित तार में
(घ) इनमें से सभी

उत्तर-(ख) गर्म तार में भू-योजित तार में

Vidyut Dhara Ka Chumbakiy Prabhav Class 10th Objective Question

NCERT Class 10th Notes in Hindi

📕  Class 10 English
📕  Class 10 Math
📕  Class 10 Science
📕  Class 10 Social Science
📕  Class 10 Hindi
📕  Class 10 Sanskrit

Filed Under: Science

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

ABOUT ME

hey there ! This is Raja K. In this blog, we read about Hindi, Social Science, Science, Math and Related Topics.

SEARCH HERE

RECENT POSTS

  • Class 10th ncert Economics Ch 5. उपभोक्‍ता अधिकार | Upbhokta Adhikar MCQs Objective Questions in Hindi Medium
  • Class 10th ncert Economics Ch 4. वैश्‍वीकरण और भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था | Vashikaran Aur Bhartiya Arthvyavastha MCQs Objective Questions in Hindi Medium
  • Class 10th ncert Economics Ch 3. मुद्रा और साख | Mudra Aur Sakh MCQs Objective Questions in Hindi Medium
  • Class 10th ncert Economics Ch 2. भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था के क्षेत्रक | Bhartiya Arthvyavastha Ke Chetrak MCQs Objective Questions in Hindi Medium
  • Class 10th ncert Economics Ch 1. विकास | Vikas MCQs Objective Questions in Hindi Medium

RECENT COMMENTS

  • Pratigya bisen on NCERT Class 10th Hindi Solutions Notes क्षितिज भाग 2 | कृृतिका भाग 2
  • Ankit maliya on कक्षा 10 हिंदी सूरदास के पद का व्‍याख्‍या और अर्थ | NCERT Class 10 Hindi Surdas ke pad
  • Ayush on कक्षा 10 हिंदी सूरदास के पद का व्‍याख्‍या और अर्थ | NCERT Class 10 Hindi Surdas ke pad
  • Patel on कक्षा 10 हिंदी सूरदास के पद का व्‍याख्‍या और अर्थ | NCERT Class 10 Hindi Surdas ke pad
  • Jashoda on कक्षा 10 हिंदी सूरदास के पद का व्‍याख्‍या और अर्थ | NCERT Class 10 Hindi Surdas ke pad

CATEGORIES

  • class 10
  • class 10th enghlish Footprints
  • Class 10th English
  • Hindi
  • Maths
  • Science
  • Social Science

Class 10 Notes in Hindi

Class 10 Notes in Hindi
1    Class 10th Hindi
2   Class 10th Social Science
3   Class 10th Maths
4   Class 10th Science
5   Class 10th Sanskrit
6   Class 10th English
7   Class 10th Objectives

Objective Questions in Hindi

Important Objectives
1    Class 10th Science
2   Class 10th Maths
3   Class 10th Social Science
4   Class 9th Social Science

 

Footer

ABOUT ME

hey there ! This is Raja K. In this blog, we read about Hindi, Social Science, Science, Math and Related Topics.

CATEGORIES

  • class 10
  • class 10th enghlish Footprints
  • Class 10th English
  • Hindi
  • Maths
  • Science
  • Social Science

RECENT POSTS

  • Class 10th ncert Economics Ch 5. उपभोक्‍ता अधिकार | Upbhokta Adhikar MCQs Objective Questions in Hindi Medium
  • Class 10th ncert Economics Ch 4. वैश्‍वीकरण और भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था | Vashikaran Aur Bhartiya Arthvyavastha MCQs Objective Questions in Hindi Medium

FOLLOW ME

  • YouTube
  • Instagram
  • Twitter
  • Facebook

QUICK LINKS

  • Home
  • Pdf Files
  • NCERT Books
  • Latest News

IMPORTANT LINKS

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Copyright © 2025 · Solution Sagar