• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer

Solution Sagar

Learn to Lead

  • Home
  • NCERT Class 10 Hindi
  • NCERT Class 10 Sanskrit
  • NCERT Class 10 Science
  • NCERT Class 10 Maths
  • Class 10 English
  • NCERT Class 10 Social Science
  • NCERT Class 10 Objective
    • Class 9th Objective

कक्षा 10 हिंदी पाठ 3 साना-साना हाथ जोड़ी | कृतिका भाग 2 | Sana Sana Hath Jodi Class 10 Hindi Notes

September 24, 2023 by Raja K Leave a Comment

3. साना-साना हाथ जोड़ी

पाठ की रूपरेखा

लेखिका द्वारा महानगरों की भाव शून्यता, भागम-भाग और यंत्रवत् जीवन की ऊब से बचने के लिए दूरस्थ स्थानों की यात्रा की गई। इन्हीं यात्राओं के दौरान लेखिका को देश की विभिन्न संस्कृतियों, मनुष्यों और स्थानों को पहचानने और मिलने का अवसर मिला। इन अनुभवों को उन्होंने अपने यात्रा-वृत्तांतों में स्थान दिया है। प्रस्तुत पाठ भी एक यात्रा-वृत्तांत है, जिसमें भारत के पूर्वोत्तर राज्य सिक्किम की राजधानी गंतोक (गैंगटॉक) और उसके आगे की हिमालय-यात्रा का वर्णन किया गया है।

लेखिका-परिचय हिंदी साहित्य की आधुनिक लेखिका मधु कांकरिया का जन्म वर्ष 1957 में कोलकाता शहर में हुआ। इन्होंने कलकत्ता (कोलकाता) विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में एम. ए. तथा कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया। इन्होंने विशेषकर गद्य साहित्य संबंधी रचनाएँ लिखीं, जो इस प्रकार हैं-पत्ताखोर (उपन्यास), सलाम आखिरी, खुले गगन के लाल सितारे, बीतते हुए, अंत में ईशु, चिड़िया ऐसे मरती है, भरी दोपहरी के अँधेरे, दस प्रतिनिधि कहानियाँ, युद्ध और बुद्ध (कहानी-संग्रह), बादलों में बारूद (यात्रा-वृत्तांत)। मधु कांकरिया की रचनाएँ विचारात्मक तथा संवेदना की दृष्टि से नवीन हैं। इनकी रचनाओं के विषय सामाजिक समस्याओं से संबंधित है। जैसे- संस्कृति, महानगर की घुटन और असुरक्षा के जीच युवाओं में बढ़ती नशे की आदत, लालबत्ती इलाकों की पीड़ा आदि ।

पाठ का सारांश

लेखिका को गंतोक (गैंगटॉक) शहर सुबह, शाम और रात, हर समय बहुत लगता है। यहाँ की रहस्यमयी सितारों भरी रात लेखिका को सम्मोहित होती है। लेखिका ने यहाँ एक नेपाली युवती से प्रार्थना के बोल सीखे थे। हाथ जोड़ि, गर्दहु प्रार्थना। हाम्रो जीवन तिम्रो कोसेली।” जिसका हिंदी में है-छोटे-छोटे हाथ जोड़कर प्रार्थना कर रही हूँ कि मेरा सारा जीवन अच्छा समर्पित हो।

सुबह लेखिका को यूमथांग के लिए निकलना था। जैसे ही उनकी आँख खुलती है न बालकनी की ओर भागती हैं, क्योंकि उन्हें लोगों ने बताया था कि यदि मौसम सा तो बालकनी से भी कंचनजंघा (हिमालय की तीसरी सबसे बड़ी चोटी) दिखाई देती । उस सुबह मौसम अच्छा होने के बाद भी आसमान हल्के-हल्के बादलों से ढका हुआ जिसके कारण लेखिका को कंचनजंघा दिखाई नहीं पड़ी, किंतु सामने तरह-तरह के रंग-बिरंगे ढेर सारे फूल दिखाई दिए।

गंतोक (गैंगटॉक) से 149 किमी की दूरी पर यूमथांग था। लेखिका के साथ चल रहे ड्राइवर-कम-गाइड जितेन नार्गे उन्हें बताता है कि यहाँ के सारे रास्तों में हिमालय की गहनतम घाटियाँ और फूलों से लदी वादियाँ मिलेंगी। आगे बढ़ने पर उन्हें एक स्थान पर एक कतार में लगी सफ़ेद बौद्ध पताकाएँ दिखाई देती हैं, नार्गे उन्हें बताता है कि यहाँ बुद्ध की बहुत मान्यता है। जब भी किसी बुद्धिस्ट की मृत्यु होती है, उसकी आत्मा की शांति के लिए शहर से दूर किसी भी पवित्र स्थान पर एक सौ आठ श्वेत पताकाए फहरा दी जाती हैं और इन्हें उतारा नहीं जाता। ये स्वयं ही नष्ट हो जाती हैं।

कई बार कोई नया कार्य लेकिन ये पताका यहाँ जगह-जगह पर कार्य आरंभ करने पर भी पताकाएं लगाई जाती है। केट न होकर रंगीन भी होती है। लेखिका को जगह पर दलाई लामा की तस्वीर दिखाई देती है। यही स जीप में वह बैठी थी, उसमें भी दलाई लामा का चित्र लगा हुआ था।

आगे चलने पर ‘कवी-लोग स्टॉक’ स्थान आता है, जिसे देखते न बताता है कि यहाँ ‘गाइड’ फ़िल्म की शूटिंग हुई थी। इसी स्‍थान पर तिब्बत के चीस-खे बम्सन ने लेपचाओं के शोमेन से कंजतेक के साथ संधि-पत्र पर हस्ताक्षर किए थे तथा उसकी याद में यहाँ पर एक पत्थर स्मारक के रूप में भी है। लेखिका को एक कुटिया में घूमता हआ चक्र दिखाई देता है, जिस पर नार्गे उन्हें बताता है कि इसे ‘धर्म चक्र’ कहा जाता है। इसे लोग ‘प्रेयर व्हील’ भी कहते हैं। इसके विषय में यह मान्यता है कि इसे घुमाने से सारे पाप धुल जाते हैं।

कछ और आगे चलने कहीं-कहीं स्वेटर बन कार्टन (गत्ते का बक्स ऊपर से नीचे देखने रास्ते वीरान, सँकरे हिमालय विशालकाय से चलने पर बाज़ार, बस्तियाँ और लोग पीछे छटने लगे। लेटर बुनती नेपाली युवतिया और पीठ पर भारी भरकम ने का बक्सा) ढोते हुए बौने से बहादुर नेपाली मिल रहे थे। नीचे देखने पर मकान बहुत छोटे दिखाई दे रहे थे। अब मन सँकरे और जलेबी की तरह घुमावदार होने लगे थे।

आगे चलने पर लेखिका को हिमालय की रंग-बिरंगी चोटियाँ नए-नए रूपों में दिखाई देती हैं, जो अचानक बादलों के छा जाने पर ढक जाती है। धीरे-धीरे धुंध की चादर के छंट जाने पर उन्हें दो विपरीत पशाआ से आते छाया पहाड़ दिखाई देते हैं, जो अब अपने श्रेष्ठतम में उनके सामने थे। इस स्थान को देखकर लेखिका को ऐसा लगता है मानो स्वर्ग यहीं पर है। वहाँ पर लिखा था-‘थिंक ग्रीन’ जो और पर्यावरण के प्रति सजग होने की बात कह रहा था। का वहाँ के प्राकतिक सौंदर्य से इतना प्रभावित होती है कि जाप पहा रुकने पर वह थोड़ी दूर तक पैदल ही वहाँ के सौंदर्य निहारने लगती हैं। उनकी यह मुग्‍धता पहाड़ी औरतों द्वारा पत्‍थरों को तोड़ने की आवाज़ से टूटती है।

लेखिका को यह देखकर बहुत दुःख हुआ कि इतने सुंदर तथा प्राकृतिक स्थान पर भी भूख, मौत और जीवित रहने की जंग चल रही था। वहाँ पर बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन के एक कर्मचारी ने बताया कि जिन सुंदर स्थानों का दर्शन करने वह जा रही हैं, यह सब इन्हीं पहाड़ी महिलाओं द्वारा बनाए जा रहे हैं। यह काम इतना खतरनाक है कि ज़रा भी ध्यान चूका तो मौत निश्चित है। लेखिका को ध्यान आया कि एक स्थान पर सिक्किम सरकार का लगाया हुआ बोर्ड उन्होंने पढ़ा था, जिसमें लिखा था-‘एवर वंडर्ड ह डिफाइंड डेथ टू बिल्ड दीज़ रोड्स।’ इसका हिंदी अनुवाद था-आप आश्चर्य करेंगे कि इन रास्तों को बनाने में लोगों ने मौत को झुठलाया है। वास्तव में, कितना कम लेकर भी ये पहाड़ी स्त्रियाँ समाज को कितना अधिक वापस कर देती हैं।

जब जीप और ऊँचाई पर पहुंची तो सात-आठ वर्ष की उम्र के बहुत सारे बच्चे स्कूल से लौट रहे थे। जितेन (गाइड) उन्हें बताता है कि यहाँ तराई में ले-देकर एक ही स्कूल है, जहाँ तीन-साढ़े तीन किलोमीटर की पहाड़ी चढ़कर ये बच्चे स्कूल जाते हैं। पढ़ाई के अतिरिक्त ये बच्चे शाम के समय अपनी माँ के साथ मवेशियों को चराते हैं, पानी भरते हैं और जंगल से लकड़ियों के भारी-भारी गट्ठर ढोते हैं।

यूमथांग पहुँचने के लिए लायंग में जिस मकान में लेखिका व उनके सहयात्री ठहरे थे, वह तिस्ता नदी के किनारे लकड़ी का एक छोटा-सा घर था। वहाँ का वातावरण देखकर उन्हें लगा कि प्रकृति ने मनुष्य को सुख-शांति, पेड़-पौधे, पशु सभी कुछ दिए हैं, किंतु हमारी पीढ़ी ने प्रकृति की इस लय, ताल और गति से खिलवाड़ करके अक्षम्य (क्षमा के योग्य न होने वाला) अपराध किया है। लायंग की सुबह बेहद शांत और सुरम्य थी। वहाँ के अधिकतर लोगों की जीविका का साधन पहाड़ी आलू, धान की खेती और दारू का व्यापार है। लेखिका सुबह अकेले ही पहाड़ों की बर्फ़ देखने निकल जाती हैं, परंतु वहाँ ज़रा भी बर्फ़ नहीं थी। लागुंग में एक सिक्कमी नवयुवक उन्हें बताता है कि प्रदूषण के चलते यहाँ बर्फबारी (स्नो-फॉल) लगातार कम होती जा रही है। Sana Sana Hath Jodi Class 10

बर्फबारी देखने के लिए लेखिका अपने सहयात्रियों के संग लायुंग से 500 फीट की ऊँचाई पर स्थित ‘कटाओ’ नामक स्थान पर जाती हैं। इसे भारत का स्विट्ज़रलैंड कहा जाता है। ‘कटाओ’ जाने का मार्ग बहत दुर्गम था। सभी सैलानियों की साँसें रुकी जा रही थीं। रास्ते धुंध और फिसलन से भरे थे, जिनमें बड़े-बड़े शब्दों में चेतावनियाँ लिखी थीं-‘इफ यू आर मैरिड, डाइवोर्स स्पीड’, ‘दुर्घटना से देर भली, सावधानी से मौत टली।’

कटाओ पहुँचने के रास्ते में दूर से ही बर्फ से ढके पहाड़ दिखाई देने लगे थे। पहाड़ ऐसे लग रहे थे जैसे किसी ने उन पर पाउडर छिड़क दिया हो या साबुन के झाग चारों ओर फैला दिए हों। सभी यहाँ बर्फ पर कूदने लगे थे। लेखिका को लगा शायद ऐसी ही . विभोर कर देने वाली दिव्यता के बीच हमारे ऋषि-मुनियों ने वेदों की रचना की होगी और जीवन के गहन सत्यों को खोजा होगा। लेखिका की मित्र मणि एकाएक दार्शनिकों की तरह कहने लगीं, ”ये हिमशिखर जल स्तंभ हैं, पूरे एशिया के। देखो, प्रकृति भी किस नायाब ढंग से इंतज़ाम करती है। सर्दियों में बर्फ के रूप में जल संग्रह कर लेती है और गर्मियों में पानी के लिए जब त्राहि-त्राहि मचती है, तो ये ही बर्फ़ शिलाएँ पिघल-पिघलकर जलधारा बन हमारे सूखे कंठों को तरावट पहुँचाती हैं। कितनी अद्भुत व्यवस्था है जल संचय की!”

वहाँ से आगे बढ़ने पर उन्हें मार्ग में इक्की-दुक्की फ़ौजी छावनियाँ दिखाई देती हैं। वहाँ से थोड़ी ही दूरी पर चीन की सीमा थी। जब लेखिका ने एक फ़ौजी से पूछा कि इतनी कड़कड़ाती ठंड (उस समय तापमान 15° सेल्सियस था) में आप लोगों को बहुत तकलीफ़ होती होगी, तो उसने उत्तर दिया-“आप चैन की नींद सो सकें, इसीलिए तो हम यहाँ पहरा दे रहे हैं।” थोड़ी दूर एक फौज़ी छावनी पर लिखा था-‘वी गिव अवर टुडे फॉर योर टुमारो।’ लेखिका को भारतीय सैनिकों पर बहुत गर्व होता है। वह सोचने लगती है कि पौष और माघ के महीनों में जब केवल पेट्रोल को छोड़कर सब कुछ जम जाता है, उस समय भी ये सैनिक हमारी रक्षा के लिए। दिन-रात लगे रहते हैं। यूमथांग की घाटियों में ढेरों प्रियुता और रूडोडेंड्रो के फूल खिले हुए थे। जितेन उन्हें बताता है कि अगले पंद्रह दिनों में पूरी घाटी फूलों से भर उठेगी ।

लेखिका यूमथांग में चिप्स बेचती हुई एक युवती से पूछती है क्या तुम सिक्किमी हो?’ वह युवती उत्तर देती है-‘नहीं, मैं इंडियन हूँ।’ लेखिका को यह जानकर बहुत प्रसन्नता होती है कि सिक्किम के लोग भारत में मिलकर बहुत प्रसन्न हैं।

जब लेखिका तथा उनके साथी जीप में बैठ रहे थे, तब एक पहाड़ी कुत्ते ने रास्ता काट दिया। लेखिका की साथी मणि बताती है कि ये पहाड़ी कुत्ते हैं, जो केवल चाँदनी रात में ही भौंकते हैं। वापस लौटते हुए जितेन उन्हें जानकारी देता है कि यहाँ पर एक पत्थर है, जिस पर गुरुनानक के पैरों के निशान हैं। कहा जाता है कि यहाँ गुरुनानक की थाली से थोड़े से चावल छिटककर बाहर गिर गए थे और जिस स्थान पर चावल छिटक गए थे, वहाँ चावल की खेती होती है। Sana Sana Hath Jodi Class 10

जितेन उन्हें बताता है कि तीन-चार किलोमीटर आगे ‘खेदुम’ नाम स्थान पर देवी देवताओं का निवास है। सिक्किम के लोगों का विश्वास जो यहाँ गंदगी फैलाता है, उसकी मृत्यु हो जाती है। लेखिका के पर पर कि क्या तुम लोग पहाड़ों पर गंदगी नहीं फैलाते, तो वह उत्तर देता है-नहीं मैडम, हम लोग पहाड़, नदी, झरने इन सबकी पूजा करते है। जितेन यूमथांग के विषय में एक जानकारी और देता है कि जब सिक्किम भारत में मिला तो उसके कई वर्षों बाद भारतीय सेना के कप्तान शेखर दत्ता के दिमाग में यह विचार आया कि केवल सैनिकों को यहाँ रखकर क्या होगा, घाटियों के बीच रास्ते निकालकर इस स्थान को टूरिस्ट स्पॉट बनाया जा सकता है। आज भी यहाँ रास्ते बनाए जा रहे हैं। लेखिका सोचती है कि नए-नए स्थानों की खोज अभी भी जारी है और शायद मनुष्य की कभी न समाप्त होने वाली खोज का नाम सौंदर्य है।

Filed Under: Hindi

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

ABOUT ME

hey there ! This is Raja K. In this blog, we read about Hindi, Social Science, Science, Math and Related Topics.

SEARCH HERE

RECENT POSTS

  • Class 10th ncert Economics Ch 5. उपभोक्‍ता अधिकार | Upbhokta Adhikar MCQs Objective Questions in Hindi Medium
  • Class 10th ncert Economics Ch 4. वैश्‍वीकरण और भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था | Vashikaran Aur Bhartiya Arthvyavastha MCQs Objective Questions in Hindi Medium
  • Class 10th ncert Economics Ch 3. मुद्रा और साख | Mudra Aur Sakh MCQs Objective Questions in Hindi Medium
  • Class 10th ncert Economics Ch 2. भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था के क्षेत्रक | Bhartiya Arthvyavastha Ke Chetrak MCQs Objective Questions in Hindi Medium
  • Class 10th ncert Economics Ch 1. विकास | Vikas MCQs Objective Questions in Hindi Medium

RECENT COMMENTS

  • Pratigya bisen on NCERT Class 10th Hindi Solutions Notes क्षितिज भाग 2 | कृृतिका भाग 2
  • Ankit maliya on कक्षा 10 हिंदी सूरदास के पद का व्‍याख्‍या और अर्थ | NCERT Class 10 Hindi Surdas ke pad
  • Ayush on कक्षा 10 हिंदी सूरदास के पद का व्‍याख्‍या और अर्थ | NCERT Class 10 Hindi Surdas ke pad
  • Patel on कक्षा 10 हिंदी सूरदास के पद का व्‍याख्‍या और अर्थ | NCERT Class 10 Hindi Surdas ke pad
  • Jashoda on कक्षा 10 हिंदी सूरदास के पद का व्‍याख्‍या और अर्थ | NCERT Class 10 Hindi Surdas ke pad

CATEGORIES

  • class 10
  • class 10th enghlish Footprints
  • Class 10th English
  • Hindi
  • Maths
  • Science
  • Social Science

Class 10 Notes in Hindi

Class 10 Notes in Hindi
1    Class 10th Hindi
2   Class 10th Social Science
3   Class 10th Maths
4   Class 10th Science
5   Class 10th Sanskrit
6   Class 10th English
7   Class 10th Objectives

Objective Questions in Hindi

Important Objectives
1    Class 10th Science
2   Class 10th Maths
3   Class 10th Social Science
4   Class 9th Social Science

 

Footer

ABOUT ME

hey there ! This is Raja K. In this blog, we read about Hindi, Social Science, Science, Math and Related Topics.

CATEGORIES

  • class 10
  • class 10th enghlish Footprints
  • Class 10th English
  • Hindi
  • Maths
  • Science
  • Social Science

RECENT POSTS

  • Class 10th ncert Economics Ch 5. उपभोक्‍ता अधिकार | Upbhokta Adhikar MCQs Objective Questions in Hindi Medium
  • Class 10th ncert Economics Ch 4. वैश्‍वीकरण और भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था | Vashikaran Aur Bhartiya Arthvyavastha MCQs Objective Questions in Hindi Medium

FOLLOW ME

  • YouTube
  • Instagram
  • Twitter
  • Facebook

QUICK LINKS

  • Home
  • Pdf Files
  • NCERT Books
  • Latest News

IMPORTANT LINKS

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Copyright © 2025 · Solution Sagar